मेंगो मसाला राइस Mango Masala Rice

You are currently viewing मेंगो मसाला राइस Mango Masala Rice
Mango Masala Rice

मेंगो मसाला राइस Raw Mango Rice Recipe in Hindi

हेल्लो दोस्तों आपने आम बहुत खाए होंगे और चावल भी पर क्या आपने कभी कच्चे आम चावल के साथ Raw Mango Masala Rice बनाकर खाए हैं या कभी पके हुए आम चावल के साथ RipeMangoMasala Rice in HIndi | आज हम आपको एक नयी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसका नाम है कच्चे आम वाले चावल RawMangoMasala Rice | चलिए शुरू करते हैं |

मेंगो मसाला राइस Raw Mango Masala Rice के लिए सामग्री :-

मीडियम साइज़ का कच्चा आम , 3-4 कप पके हुए चावल , 1 छोटा चम्मच बड़ी राई , 1 छोटा चम्मच चना दाल, 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 4-5 करी पत्ते, नमक स्वादानुसार , 1 चमचा तेल फ्राई करने के लिए |

सजावट के लिए :-

1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती |

मेंगो मसाला राइस Raw Mango Masala Rice बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकडो में काट ले |
  • धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें |
  • तेल के गर्म होते ही इसमें राई डालें |
  • राई, चटकते करी पत्ते , चना दाल , आम के टुकड़े , हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक फ्राई करे |
  • तय समय के बाद इसमें चावल और नमक से मिलाकर कडछी से चलाते हुए फ्राई कर ले |मेंगो मसाला राइस तैयार हैं |
  • बारीक कटी हुई धनिया पट्टी से गार्निश कर रायते और आचार के साथ इसका आनंद ले |

तो दोस्तों आशा करते हैं कि आपको Raw Mango Rice Recipe कच्चे आम वाले चावल बनाने का तरीका अच्छा लगा होगा | आप भी Raw Mango Rice Recipe अपने से बनाकर देखिये और हमें कमेंट करके बताईये |

Leave a Reply