सेब का मुरब्बा (Apple Murabba)

You are currently viewing सेब का मुरब्बा (Apple Murabba)
सेब का मुरब्बा ( Apple Murabba)

आवश्यक सामग्री

सेब – 8 (800 ग्राम), चीनी – 5 कप लेबल किए हुए (1 कि. ग्राम) नीबू – 2, इलायची पाउडर – छोटी चम्मच

विधि

सेब का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए | पीलर की सहायता से इन सभी के छिलके उतार लीजिए और डंठल हटा लीजिए और इसे पानी में दल कर रख दीजिए ताकि इन पर कालापन न आ जाए |

एक बड़े बर्तन में इतना पानी ले लीजिए जिसमे सरे सेब आसानी से डूब जाएँ | पानी को गरम करने के लिए चूल्हे पर रख दीजिए| जैसे ही पानी में उबाल आ जाए तुरंत सेबों को इसमें दाल दीजिए |

सेबों को हल्का सा नरम होने तक पकने दीजिए अथवा लगभग 15 मिनट तक सेबों को उबाल लेने के बाद इन्हें चेक कीजिए| सेब हलके गरम हो गए हो तो गैस बंद कर दीजिए और सेबों को पानी से अलग निकाल लीजिए |

सेब उबलने के बाद जो पानी बचा है उसी में चाशनी बना लीजिए | इसके लिए एक दूसरे बर्तन में चीनी डालें और उसमे 3-4 कप पानी डालें | चीनी पानी में घुलने तक पका लीजिए |

चाशनी में चीनी घुलने पर इसमें सेब डाल दीजिए | सेब को चाशनी में डालकर तब तक पकाएं , जब तक की चाशनी सहद जैसी गाढ़ी न हो जाए | चाशनी गाढ़ी होने पर इसें चेक कर लीजिए | किसी प्याले में 1-2 बूँद गिरा कर, थोडा ठंडा होने के बाद ऊँगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये कि 2 तार निकल रहें हैं | यदि दो तार न भी बन रहे हों लेकिन तार काफी लम्बा बन रहा है तो चाशनी बनकर तैयार है |

गैस बंद कर दीजिए , सेब को चशनी में ही रहने दीजिए | सेब को चाशनी में ही रहने दीजिए ताकि सेब के अन्दर चाशनी की मिठास अच्छे से समां जाए |

चाशनी में नीबू का रस और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए और रोजाना एक और दो बार चमचे से चला दीजिए , दो दिन के बाद स्वादिस्ट सेब का मुरब्बा बनकर तैयार है |

मुरब्बे को फ्रिज में रखकर दो महीने तक आराम से खाया जा सकता है और अगर आप इसे ज्यादा दिनों तक रखना चाहते हैं तो बेन्जोइक एसिड की एक छोटी चम्मच चाशनी में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए |

सुझाव

सेब अगर पानी में ज्यादा उबाल दी जाएँ तो सेब फट जाएँगे और पानी में ही घुल जाएँगे | इसलिए इन्हें हल्का सा नरम रहने तक उबालें |

चाशनी न ज्यादा पतली होनी चाहिए न ज्यादा गाढ़ी | 1-2 तार की चाशनी मुरब्बा बनाने क लिए उपयुक्त होती है |

अगर दो दिन बाद चाशनी ज्यादा पतली लग रही है , तो आप इसे थोडा सा उबाल क्र गाढ़ा कर सकते हैं और यदि चाशनी गाढ़ी लग रही है तो इसमें 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर इसे पतला कर लीजिए |

सेब चाशनी में अच्छे से डूबे होने चाहिए, इससे ये ज्यादा समय तक अच्छे और खाने लायक रहेंगे |

Leave a Reply