खरबूजे के फायदे, उपयोग और नुकसान – Muskmelon Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

You are currently viewing खरबूजे के फायदे, उपयोग और नुकसान – Muskmelon Benefits, Uses and Side Effects in Hindi
Muskmelon in hindi

खरबूजा के फायदे, उपयोग और नुकसान – Muskmelon Benefits, Uses and Side Effects in Hindi

खरबूजा Muskmelon in hindi गर्मियौं का फल है इसमें लगभग 95% पानी होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है | गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खरबूजा बहुत मदद कर सकता है तो आप इस फल को गर्मियों में खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं | इसमें कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई बिमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं | यह शरीर को ठंडा रखता है। शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। सीने में होने वाली जलन की समस्या दूर होती है।

खरबूजा खाने के सेहत लाभ (Benefits Of Muskmelon in hindi)

1. खरबूजा का सेवन हर किसी को करना चाहिए। गर्मी के लिए यह एक बेहतर फल है। विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर यह फल आंखों को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं आने देती है।

2. डायबिटीज है, तो खरबूजा खाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे डायबिटीज को मैनेज करना आसान होता है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो हर दिन इस फल को खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाने के लिए खरबूज खा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को रोगों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती प्रदान करता है।

३. खरबूजे का रस पीने से किडनी की पथरी या किडनी में होने वाली अन्य रोगों से बचे रह सकते हैं। खरबूजे का जूस किडनी की सफाई कर विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। प्रेग्नेंसी में भी यह फल खाने से लाभ होता है। इसमें मौजूद फोलेट शरीर से अधिक मात्रा में सोडियम को बाहर जाने से रोकता है, जिससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बेहतर होता है।

४. खरबूजे का सेवन अनेक प्रकार के लाभ शरीर को दे सकता है। उन्हीं में से एक लाभ है, आंखों की रोशनी बढ़ाना। दरअसल, खरबूजे में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज हो सकती है

Health Benefits of Ginger – सेहत के लिए अदरक के फायदे और नुकसान

५. खरबूजा एक पौष्टिक फल है, जो बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह लंग्स कैंसर पर प्रभावी असर दिखा सकता है । इसके छिलके व गूदा में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीजन-मुक्त कणों से बचाते हैं और इसी वजह से फेफड़े से संबंधित कैंसर से सुरक्षा मिलती है

६. खरबूजा खाने के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए भी हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान खरबूजा शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड, न्यूरल ट्यूब (शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या) से बचाव का काम कर सकता है

७. एक शोध के मुताबिक पथरी की समस्या को दूर करने के लिए साइट्रिक एसिड फायदेमंद होता है। खरबूजे में साइट्रेट और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो ऑक्सालेट क्रिस्टल को बढ़ने से रोकने का काम कर सकते हैं। इससे पथरी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

खरबूजा का चयन कैसे करें और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें? How to choose Muskmelon in hindi

  • खरजूबे को सीधा सब्जी मंडी से लेना अच्छा होगा, क्योंकि मंडी में रोजाना ताजे फल आते हैं।
  • खरबूजा खरीदते समय ध्यान रहे कि यह अधिक नरम न हो।
  • खरबूजा लेते समय ध्यान रखें कि उसके बाहरी भाग में किसी भी तरह का दाग व कटे-फटे का निशान न हो।
  • ऑर्गेनिक तरीके से उगाए हुए खरबूजा मिले, तो उसे लेना अच्छा होगा।
  • खरबूजे का रंग एक जैसा होना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि वह खुद पका हुआ है और स्वाद में भी अच्छा होगा।

खरबूजा का उपयोग – How to Use Muskmelon in Hindi

  • खरबूजे को सामान्य रूप से सीधे खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • खरबूजे की स्मूदी बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।
  • खरबूजे को अन्य फलों के साथ सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।
  • खरबूजे के बीज की चाय बनाकर पी सकते हैं।
  • खरबूजे के बीज के लड्डू भी बनाए जा सकते हैं।
  • खरबूज के बीज का पाउडर बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

खरबूजा के नुकसान – Side Effects of Muskmelon in Hindi

  • खरबूजा के नुकसान में एलर्जी भी शामिल है, यह इसके अधिक मात्रा में सेवन करने से हो सकती है।
  • खरबूजा फाइबर युक्त होता है। फाइबर की अधिक मात्रा गैस और पेट में सूजन का कारण बन सकती है। इसी वजह से खरबूजे को अधिक न खाएं, नहीं तो खरबूजा के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply