Maharashtra MHT CET Result 2022: आज जारी होगा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

You are currently viewing Maharashtra MHT CET Result 2022: आज जारी होगा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Maharashtra MHT CET Result 2022

Maharashtra MHT CET Result 2022: एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक किया जा सकता है।

  • कॉमन एंट्रेंस परीक्षा है MHT CET।
  • PCM ग्रुप के लिए 5 अगस्त से 11 अगस्त तक हुई थी परीक्षा।
  • 12 अगस्त से 20 अगस्त तक हुई थी पीसीबी ग्रुप परीक्षा।

Table of Contents

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा आज महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स (PCM) और फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) ग्रुप का रिजल्ट (Maharashtra MHT CET Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीईटी रिजल्ट 2022 (MHT CET Result 2022) के साथ, फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी।

एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा पीसीएम ग्रुप के लिए 5 अगस्त से 11 अगस्त तक और पीसीबी ग्रुप के लिए 12 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थी। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने 28 अगस्त को पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए पुन: परीक्षा आयोजित की थी।

MHT CET Result 2022 ऐसे कर पाएंगे चेक

  1. स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  2. स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
  4. स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2022 के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया तैयार की है, सीईटी स्कोर 0 से 100 तक पर्सेंटाइल के रूप में घोषित किया गया है। सीईटी 2022 योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। काउंसलिंग में सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त निजी कॉलेज, निजी गैर-सहायता प्राप्त कॉलेज शामिल होंगे।

Maharashtra MHT CET
maharashtra mht cet result
maharashtra mht cet result 2022
maharashtra mht cet result 2022 date
maharashtra mht cet result 2022 to be announced today
maharashtra mht cet 2022 registration
maharashtra mht cet syllabus 2022 pdf
maharashtra mht cet syllabus 2023 pdf

Leave a Reply